शेखपुरा- बिहार के शेखपुरा शहर स्थित रामरायपुर हाईस्कूल में कार्यरत एक फर्जी डिग्रीधारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीचर को स्कूल परिसर से ही गिरफ्तार किया गया।
जमुई पुलिस ने शेखपुरा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गणित के शिक्षक हरेराम को दबोचा। पुलिस उसे अपने साथ जमुई ले गई है। हरिराम ने फर्जी डिग्री के आधार पर साल 2015 में दिव्यांग कोटे से सरकारी नौकरी पाई थी।
वह बीते 11 साल से फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहा था। पटना हाईकोर्ट के सख्त निर्देश पर हुई निगरानी जांच में शिक्षक की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, हरेराम मूलरूप से शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभ प्रखंड के भदौस का रहने वाला है। टीचर की नौकरी लेते समय उसने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की 752 अंकों वाली बीएड की डिग्री शिक्षा विभाग में जमा कराई थी। बहाली के बाद शुरुआत में उसकी पोस्टिंग जमुई जिले में ही की गई थी।
पटना हाईकोर्ट के आदेश पर जब शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की सघन निगरानी जांच शुरू हुई तो हरेराम की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी वाली डिग्री जाली साबित हुई।
शेखपुरा सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद उनके खिलाफ जमुई में ही धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वर्तमान में वह शेखपुरा के रामरायपुर हाई स्कूल में गणित शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। गिरफ्तारी के बाद जमुई पुलिस आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई है।








