पटना- पटना में 1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी आज सड़क पर उतर गए। इनके हाथ में पोस्टर था। जिस पर लिखा था- एक सुट्टा, दो चाय, BPSSC हाय-हाय है…2 कचौड़ी एक समोसा, BPSSC का क्या भरोसा।
पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया। छात्र लगातार बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। छात्रों को कंट्रोल करने के लिए एक पुलिस वाले ने लाठी भांजी। इसके बाद छात्र आक्रोशित हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर डाकबंगला की तरफ बढ़ गए।
हालांकि अभ्यर्थियों को रोकने की पटना पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर कंटीले तार लगाए और लोहे की शील्ड से बैरिकेडिंग की थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी मांग 1799 पदों की भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द करने का नोटिस वापस लेने की है। उनका कहना है कि पीटी परीक्षा के बाद उन्होंने मेंस की तैयारी की और परीक्षा दी।
मेंस में सफल होने के बाद वे पिछले कई महीनों से फिजिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब अचानक परीक्षा रद्द होने से पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है।
दूसरी ओर पटना के गर्दनीबाग में AISA की ओर से छात्र-युवा महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें BPSC, BSSC, दरोगा और बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने सरकार और आयोग पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








