जहानाबाद- जहानाबाद पुलिस ने बालू कारोबारी कमलेश कुमार हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी थी, जिसने अपने भाई और जीजा की मदद से घटना को अंजाम दिया.
एसपी कोटा किरण कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हत्या में शामिल मृतक की पत्नी कंचन देवी (वार्ड सदस्य), साला चंदन कुमार, साढ़ू रवि कुमार, रंजन कुमार, श्रवण कुमार और पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार और गाड़ी को भी बरामद कर लिया है.
एसपी कोटा किरण कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तकनीकी और मानवीय आधार पर अनुसंधान के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले. उस आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार करने के बाद जब सख्ती से पूछताछ की.
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी और वार्ड सदस्य कंचन देवी ने बताया कि वह जब भी पति कमलेश कुमार के गलत कार्यों का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी.
इसको लेकर घर परिवार के लोग कई बार समझाने की भी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने. जिसके बाद उसने अपने भाई और जीजा के सहयोग से उसकी हत्या करवा दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रविवार को अपने घर में बालू कारोबारी कमलेश कुमार मृत मिला था. उसका शव बिस्तर पर खून से लथपथ हालत में था. पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति किसी महिला से देर रात तक बात करता था.
उसे शक है कि उसी महिला के पति ने इस घटना को अंजाम दिया है. इसको लेकर लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन भी किया था लेकिन अब सच्चाई सामने आई गई है.








