छपरा- बिहार के सारण में बाढ़ राहत को लेकर पीड़ितों का आक्रोश और उबाल देखा जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने कई जगह ऐसी स्थिति बन रही है, जहां विरोध धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार तक पहुंच जा रहा है।
मकेर के पुरुषोत्तमपुर में राहत सामग्री वितरण के दौरान मकेर थानाध्यक्ष संग्राम सिंह के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस कप्तान ने वीडियो की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वायरल वीडियो में भीड़ के विरोध के बीच थानाध्यक्ष जूता दिखाते नजर आते हैं। इसके बाद भीड़ का आक्रोश और बढ़ता है तो वे कमर में रखी पिस्टल निकालकर उसे कॉक करते दिखाई देते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान भीड़ से ‘‘मारो गोली, मारो गोली’’ की आवाज सुनाई देती है। बाद में थानाध्यक्ष पिस्टल वापस रख लेते हैं। वायरल वीडियो के आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं है। वायरल वीडियो की पुष्टि अभी बाकि है.








