डेस्क- दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि प्रवेश वर्मा एक युवक को वीडियो बनाने से रोकते हैं. वह बाएं हाथ से युवक का मोबाइल नीचे कर देते हैं. इसके बाद दाएं हाथ से युवक के चेहरे पर थप्पड़ मारते नजर आते हैं.
घटना सड़क के निरीक्षण के दौरान की बताई जा रही है. वीडियो में इसके बाद वह युवक नेता से उलझता और हाथापाई करता नजर आता है. इसी दौरान एक सुरक्षा गार्ड दोनों के बीच आ जाता है और उन्हें अलग करता है. आसपास मौजूद लोगों की भीड़ भी पूरी घटना को देखती नजर आती है.
यह घटना पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर की बताई जा रही है. पीड़ित साहेब सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क का निरीक्षण करने के दौरान वह वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान प्रवेश वर्मा ने उनका मोबाइल छीन लिया और उन पर हाथ उठाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने उनका हाथ और गला पकड़कर उन्हें वहां से खींच लिया. साहेब सिंह के मुताबिक, मौके पर तीन-चार बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इन लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की, हाथ उठाया और जान से मारने की धमकी दी.
थप्पड़ कांड सामने आने के बाद मंत्री का बयान सामने आया है। मंत्री ने परिवार के बारे में बुरा-भला कहने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपनी सफाई देते हुए आप विधायक जरनैल सिंह पर PWD डिपार्टमेंट से कमीशन दिलवाने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








