पटना- बिहार के जमुई में नाबलिग लड़की से छेड़चाढ़ मामले में लगातार एक्शन जारी है. पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी हरेराम यादव का पैर टूटने की जानकारी सामने आई है. इस शर्मनाक वारदात का वीडियो सामने आने के बाद पूरे राज्य में भारी आक्रोश है.
इसी बीच कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने नंदन के हाफ एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दस दिनों में स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी देने और मंत्री श्रेयसी सिंह के इस्तीफे की मांग की है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग की है.
कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने घटना पर बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नंदन यादव जैसों को जीने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए. उन्होंने मांग की कि मामले में दस दिनों के अंदर स्पीडी ट्रायल चलाकर सीधे फांसी की सजा दी जानी चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
साथ ही उन्होंने मंत्री श्रेयसी सिंह पर नंदन जैसों की मोरल पुलिसिंग का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए उनके तुरंत इस्तीफे की मांग की. पप्पू यादव ने कहा कि उनके अनुसार सिर्फ गतल था मकसद को सही मानती हैं. डूब मरो सरकार.
बता दें कि बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और बर्बरता का मामला सामने आया था. ये घटना 19 सितंबर करीब शाम सात बजे की बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ फोटो खींचने के लिए इलाके में गई थी. इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पूरे राज्य में भारी आक्रोश फैल गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








