पटना- बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है।
EOU की टीम ने वैशाली और पटना के 3 ठिकानों पर एक साथ रेड की। साथ ही वैशाली स्थित उनके पैतृक आवास पर भी दबिश दी। कमलेश कुमार पर आय से 3 करोड़ 12 लाख 51 हजार रुपए अधिक संपत्ति कमाने का आरोप है। जो उनकी आय से 103 प्रतिशत ज्यादा है।
इसके अलावा तलाशी के दौरान कमलेश कुमार और उनके नजदीकी परिजनों के नाम से भारतीय स्टेट बैंक, ICICI बैंक और HDFC बैंक में कुल 16 बैंक खाते मिले।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन खातों में 25 लाख 86 हजार 661 रुपए मिले है। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और अन्य बीमा कंपनियों में निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।
EOU के अधिकारी के मुताबिक, छापेमारी में लाखों रुपए की ज्वेलरी, बैंक अकाउंट, इन्वेस्टमेंट के कागजात और कई लग्जरी गाड़ियों के पेपर बरामद किए गए हैं।
पटना के राजीव नगर के मेघा 25/C के आवास पर 12 सदस्यीय टीम अहले सुबह 7 बजे से पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा हुआ है। जिसके कारण टीम को साढ़े 4 घंटे बैठी रही। EOU ने बताया कि सभी बैंक अकाउंट को फ्रीज किया गया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जांच के दौरान कमलेश कुमार के बेटे के निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने की जानकारी मिली है। इओयू के अनुसार, मेडिकल शिक्षा पर बड़ी राशि खर्च किए जाने का अनुमान है। इस खर्च के स्रोत की भी जांच की जाएगी।
EOU थाना में 21 सितंबर 2026 को कांड संख्या 24/26 दर्ज किया गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया है।
FIR दर्ज होने के बाद EOU ने विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया। इसके आधार पर 22 सितंबर की सुबह चारों ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की गई।








