रांची- झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति होने जा रही है. केंद्र सरकार की ओर से 19 सितंबर को जारी अधिसूचना के तहत न्यायिक अधिकारी मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है.
तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह झारखंड हाईकोर्ट परिसर में बुधवार 23 सितंबर को सुबह 10.15 बजे आयोजित किया जाएगा. हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरद चंद सोनक उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट के रिकॉर्ड रूम के बगल में स्थित ग्राउंड फ्लोर पर होगा. इसकी जानकारी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से दी गई है. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने वालों में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार और डालटनगंज, पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा शामिल हैं. न्यायिक सेवा में कार्य करने के बाद अब तीनों हाईकोर्ट में न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे.
तीनों के शपथ लेने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो जाएगी. वर्तमान में मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक समेत कुल 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं. हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 25 स्वीकृत पद हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








