डेस्क- बिहार के जमुई में छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ओडिशा से भी आई ऐसी ही एक खबर ने झकझोर दिया है. ओडिशा के ढेंकनाल में एक युवती के साथ सड़क पर मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
मामला ढेंकनाल और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ने वाली सड़क का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवती और उसके साथ मौजूद युवक को घेरते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान युवती के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट भी की जाती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वीडियो में युवती बार-बार लोगों से उसे छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आती है. इसके बावजूद वहां मौजूद कुछ लोग उसके साथ आक्रामक व्यवहार करते दिखाई देते हैं. घटना के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें युवती खुद को वहां से जाने देने की अपील करती नजर आ रही है.
मामले को लेकर ढेंकनाल के एसपी ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, वापस लौटते समय समूह के किसी व्यक्ति का स्थानीय युवक से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद स्थानीय युवक ने कथित तौर पर अपने परिवार के कई लोगों को बुलाया। इसके बाद उन्होंने कपल का पीछा किया और उनके साथ मारपीट की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिन दो लोगों को हिरासत में लिया है, वे एक ही परिवार के हैं। अधिकारी ने कहा, “हम उस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं, जिसके कारण यह विवाद हुआ।”
पुलिस के मुताबिक, कपल ने हमलावरों से उन्हें छोड़ने की अपील की थी। इसके बावजूद समूह ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।








