पटना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता जोर-शोर से इसे उत्सव के रूप में मना रहे हैं. इस बीच सांसद पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए हमला बोला है.
पप्पू यादव ने जो वीडियो शेयर किया है वो बिहार में आई बाढ़ का है. जब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते बुधवार सम्राट चौधरी के साथ बोट और ट्रैक्टर से सर्वेक्षण कर रहे थे.
पप्पू यादव ने वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा है, “पिताजी की पुण्यतिथि है… उनके पुण्यस्मरण में आज किसी की आलोचना नहीं करना चाहता था पर बेशर्मी के विश्वगुरुओं का निर्लज्ज प्रहसन देख मौन तोड़ने को विवश हूं.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूर्णिया सांसद आगे लिखते हैं, “बिहार के CM और केंद्रीय मंत्री शिवराज जी का बाढ़ वीडियो फिल्मांकन एवं PM का बेशर्म बर्थडे… सेलिब्रेशन! जनता को जूता ढूंढना चाहिए!”
वहीं बिहार में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों और दीप जलाने की अपील को लेकर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी सवाल उठाया.
कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और कई परिवार बेघर हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है, वे दीप कहां जलाएंगे?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








