कैमूर- बिहार के कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जमीन के पैसे के विवाद को लेकर छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने और जान से मारने की कोशिश की गयी. पीड़ित आर्मी जवान की पहचान शत्रुध्न यादव के रूप में हुई है. वह असम में सेना में तैनात हैं और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे.
पूरा मामला कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का है. आर्मी जवान का भाई अमर यादव ने बताया कि भैया छुट्टी पर आया था. 9 सितंबर की शाम 4 बजे दीपक यादव कुछ लोग के साथ आया.
उसने बोला कि मेरे पापा कल नहीं रहेंगे, आपको पैसा लेना है तो चलिए. ऐसा कहते हुए वह जवान को बुलाकर ले गया. जमीन के बकाया पैसे देने की बात कहकर जवान को वीरेंद्र यादव, दीपक यादव और बृजेश यादव समेत अन्य लोगों ने अपने घर बुलाया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी कार्यालय में गुहार लगाने पहुंची पत्नी रिंकी कुमारी सिंह ने भी आरोप लगाया कि दीपक यादव मेरे पति को घर से बुलाकर ले गया और जान से मारने की कोशिश की. उनके शरीर में आग लगा दी. कुल 8 लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.
पेट्रोल छिड़के जाने के बाद जवान को खतरे का एहसास हुआ और वह किसी तरह वहां से भाग निकला. भागने के दौरान आग लगा दी. इससे उसके शरीर पर गंभीर रूप से जल गए.
परिजनों का कहना है कि अगर जवान मौके से नहीं भागता तो उसकी जान भी जा सकती थी. गंभीर रूप से झुलसे जवान का इलाज फिलहाल लखनऊ के मिलिट्री अस्पताल में चल रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद जवान के परिजनों ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन के आधार पर पुलिस ने 5 नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में तीन लोगों को पकड़ा था, लेकिन उसी रात उन्हें थाने से ही छोड़ दिया गया. पुलिस द्वारा तीन लोगों को छोड़े जाने से नाराज जवान की पत्नी और परिजन ग्रामीणों के साथ कैमूर एसपी से मिलने पहुंचे.
मामले को लेकर जवान की पत्नी रिंकी कुमारी सिंह, भाई अमर यादव और पिता बिलु यादव ने पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
परिजनों का कहना है कि जवान सेना में देश की सेवा करता है. छुट्टी में घर आने के बाद उसके साथ इस तरह की घटना होना बेहद गंभीर मामला है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.








