रांची- राजधानी रांची के एक निजी हॉस्पिटल में मारपीट की घटना को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने प्रेस नोट जारी कर मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जिस प्रकार की घटना सामने आई है, उसे मैंने बेहद गंभीरता से लिया है और मैंने तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं.
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैं सबको स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जांच में जरा भी अनियमितता, मनमानी या दोष साबित हुआ तो कठोर से कठोर कार्रवाई होगी. किसी भी निजी अस्पताल को जनता के साथ मनमानी करने की छूट नहीं दी जा सकती.
उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल चाहे किसी बड़े नेता, कारोबारी, पूंजीपति या प्रभावशाली व्यक्ति का ही क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. नियमों का उल्लंघन पाया गया तो जुर्माने से लेकर अस्पताल को सील करने तक की कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मैंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को निर्देश दिया है कि तत्काल एक जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कराएं और दो दिनों के भीतर मुझे रिपोर्ट सौंपें.
मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मैं दिन-रात झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगा हूं, ऐसे में किसी निजी अस्पताल द्वारा बाउंसर रखकर मरीजों या उनके परिजनों के साथ मारपीट करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
अस्पताल में मरीज को सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए, डर और दहशत नहीं. उन्होंने साफ किया कि जनता के साथ अन्याय होगा तो डॉ. इरफान अंसारी चुप नहीं बैठेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








