गिरिडीह- भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर व गिरिडीह ग्रामीण के नेतृत्व में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया.
प्रदर्शन के दौरान जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच, और छात्रों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की गयी. इस प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में बाबूलाल मरांडी ने कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है. कई लोगों ने रिश्वत देकर नौकरी ली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमारी मांग है कि दोनों मामलों की सीबीआई जांच हो. सीबीआई जांच से ही रिश्वत के बल पर फर्जी नौकरी लेनेवाले और नौकरी बेचने वाले होटवार जेल जाएंगे. बाबूलाल ने छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग राज्य सरकार से की.
इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय और महेंद्र वर्मा के नेतृत्व के भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान गिरिडीह स्टेडियम में हुआ. यहां से सभी पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया.
इस दौरान विधायक मंजू कुमारी, विधायक नागेंद्र महतो के अलावा भाजपा नेता लक्ष्मण स्वर्णकार, डॉ. रविंद्र राय, लक्ष्मण सिंह, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, मुनिया देवी, विनय सिंह, संजीव, संदीप डंगाइच, नवीन सिन्हा, सुरेश मंडल समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








