पलामू- पलामू के विभिन्न थानों में 31 आधुनिक वाहनों को उपलब्ध करवाया गया है. पलामू में 27 प्रशासनिक पुलिस स्टेशन हैं जहां से अपराध और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और साथ ही आम जनता की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाती है.
दरअसल पुलिस मुख्यालय के लिए अब तक 62 आधुनिक वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं. पहले चरण में 31 वाहनों का वितरण किया गया था दूसरे चरण में शनिवार को 31 वाहनों का वितरण किया गया है.
पलामू एसपी कपिल चौधरी के मौजूदगी में जिला के सभी थानों को वाहन दिया गया है. पुलिस स्टेशनों को दी गई गाड़ियों में वायरलेस और GPS सिस्टम लगे हैं, जिससे पूरे जिले की पुलिस फोर्स आपस में जुड़ी रह सकती है और इमरजेंसी के समय एक-दूसरे की मदद कर सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नए वाहन से नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर पेट्रोलिंग को मजबूत किया जाएगा. सड़क दुर्घटनाओं के दौरान मदद पहचाने के लिए पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती रहती है. आधुनिक और अच्छे वाहन होने के बाद पुलिस दुर्घटना के शिकार लोगों तक आसानी से पहुंचेगी और उन्हें मदद करने में सफल होगी.
इस दौरान सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के तरफ से दूसरे चरण में 31 वाहन उपलब्ध करवाए गए थे जिन्हें सभी थानों को दिया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कई बिंदुओं पर कदम उठा रही है. नए वाहन पुलिस की पेट्रोलिंग मजबूत ही साथ ही साथ आम लोगों तक पुलिस आसानी से पहुंच जाएगी.








