पटना- बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने यह प्रस्ताव रखा है।
इस मांग पर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने तंज करते हुए कहा, ‘ठीक है, भारत का नाम बदलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दीजिए। इसी तरह सब जगहों का नाम बदल दीजिए।’
भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी और पलायन की समस्या है। लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है, लेकिन इन मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। लोग नाम बदलने की बात कर रहे हैं, जिसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग पर संजय झा ने कहा कि मैं इस भावना के साथ हूं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी भी अपने नाम पर किसी जगह का नाम रखने के पक्ष में नहीं रहे हैं। वह काम के जरिए जवाब देते हैं।








