बक्सर- बिहार के बक्सर में दुष्कर्म के एक आरोपी की कोर्ट परिसर में वकीलों और लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी. जिससे अचानक ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान पुलिस को बीच-बचाव के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय की छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र पाल को पुलिस पेशी के लिए लेकर आई थी, तभी ये घटना घटी. घटना का वीडियो भी किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
डुमरांव के प्रभारी एसडीपीओ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णाब्रह्म थाना की पुलिस ने नथुनी अहीर डेरा मध्य विद्यालय की छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिक्षक अरविंद कुमार समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गिरफ्तार आरोपियों में वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र पाल, पिता स्व. रघुनाथ प्रसाद उर्फ रघुनाथ पाल, निवासी सोवां, थाना कृष्णाब्रह्म भी शामिल है.पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के महज चार दिनों के भीतर मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
उनके खिलाफ कृष्णाब्रह्म थाना में कांड संख्या 162/26 दर्ज है. पुलिस ने बताया कि मामले में तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई. विज्ञप्ति में मामले से जुड़े आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कार्रवाई की बात कही गई है.
मंगलवार को पुलिस आरोपी वीरेंद्र प्रसाद को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर पहुंची. आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अमित कुमार शर्मा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. जैसे ही आरोपी के कोर्ट परिसर में पहुंचने की जानकारी अधिवक्ताओं और वहां मौजूद लोगों को हुई, माहौल अचानक गर्म हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ अधिवक्ताओं और लोगों ने आरोपी को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और किसी तरह आरोपी को भीड़ से निकालकर सुरक्षित बाहर ले जाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.








