डेस्क- ग्रेटर नोएडा में 6 साल की मासूम बच्ची की रेप कर हत्या कर दी गई थी. हल्दौनी गांव में बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने शव बरामद किया था. अब पुलिस ने इस मामले के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आरोपी की पहचान बलराज के रूप में हुई है.
दरअसल, इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन के दिन 6 साल की बच्ची अचानक घर से गायब हो गई थी. काफी तलाश के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए पांच अलग-अलग टीमें लगाई थीं.
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई. हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची के शव को बोरी में रखकर ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहा था. CCTV फुटेज में आरोपी को बच्ची को ले जाते और बाद में बोरी में शव ले जाते हुए देखा गया था. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा और दहशत का माहौल है.
परिजनों ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि मौत की असली वजह और घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों का पता चल सके.
पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. परिजनों की ओर से लगाए गए दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








