रांची- राजधानी रांची में मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनके नंबर प्लेट और चेसिस से छेड़छाड़ कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे.
पुलिस के अनुसार, धुर्वा थाना पुलिस स्वर्णरेखा नदी पुल के पास धुर्वा-सिदो-कान्हू मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की. पुलिस और सशस्त्र बल की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पकड़े गए तीन लोगों और मोटरसाइकिल की जांच करने पर वाहन के चोरी का होने की जानकारी सामने आई. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पकड़े गए आरोपी अकेले चोरी की वारदात नहीं करते थे बल्कि एक संगठित गिरोह के रूप में मोटरसाइकिल चोरी और उसकी खरीद-बिक्री का काम करते थे.
गिरोह के सदस्य विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनके नंबर प्लेट बदल देते थे और ग्रामीण इलाकों में उन्हें बेच देते थे. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के दूसरे सदस्यों तक पहुंची, उन्हें गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की.
गिरफ्तार आरोपियों में पहला नाम भरत बैठा का है. जिसके खिलाफ कोतवाली, चुटिया, धुर्वा, बालूमाथ, कुरू, नामकुम और जगन्नाथपुर थानों में चोरी, छिनतई समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. जगन्नाथपुर थाना में उसके खिलाफ 2025 में भी कई मामले दर्ज हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरा आरोपी सुनील करमाली है, जिसके खिलाफ खलारी थाना में मामला दर्ज है. तीसरा आरोपी रोहित उरांव है, उसके खिलाफ बालूमाथ, धुर्वा और नामकुम थानों में मामले दर्ज हैं. इसके अलावा पुलिस ने रोहित कुमार मुंडा, प्रदीप उरांव, संजय गंजू ,सरजू मुंडा और सुमित उरांव को भी गिरफ्तार किया है.








