रांची- JPSC-JSSC में पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर चल रहे JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत 24 अगस्त से होगी.
छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा की शुरुआत रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ से की जाएगी. नेमरा शिबू सोरेन का पैतृक गांव है.
देवेंद्र नाथ महतो के अनुसार, यात्रा की शुरूआत झारखंड की पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार किया जाएगा. कार्यक्रम में वरिष्ठ पाहन की उपस्थिति में पारंपरिक विधि-विधान संपन्न होगा. इ
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सके बाद मांदर की धुन के बीच राष्ट्रगान किया जाएगा. महापुरुषों को नमन करने के साथ सखुआ के पौधे का रोपण भी किया जाएगा. इसके बाद भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा औपचारिक रूप से शुरू होगी.
उन्होंने कहा कि अभियान के दूसरे चरण के तहत यात्रा राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचेगी और अभ्यर्थियों एवं युवाओं से संवाद कर भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के लिए जनसमर्थन जुटाया जाएगा.
आयोजकों के अनुसार, यात्रा रामगढ़ से शुरू होकर हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू, गढ़वा होते हुए रांची पहुंचेगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यात्रा में अभ्यर्थियों को न्यायिक मामलों से संबंधित सहयोग उपलब्ध कराने के लिए अधिवक्ताओं की लीगल टीम भी साथ रहेगी. आयोजकों ने बताया कि जो अभ्यर्थी संबंधित न्यायिक मामलों में इंटरवेनर के रूप में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें वकालतनामा और आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अभियान का संकल्प ऐसी भर्ती व्यवस्था के निर्माण का है, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रहे और भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के लिए कोई स्थान न हो.
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, अधिकार और सम्मान से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से 24 जिलों तक पहुंचाने का प्रयास है. आयोजकों ने उम्मीद जताई कि भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा छात्र-युवा आंदोलन में एक महत्वपूर्ण जनअभियान के रूप में सामने आएगा.








