रांची- पुलिस के द्वारा रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी की गई है. जिसमें सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही खबरों, वीडियो और संदेशों को लेकर आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर आने वाली किसी भी सूचना पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें और न ही उसे आगे शेयर करें.
दरअसल, सोशल मीडिया पर छात्र आंदोलन सहित कई मुद्दों को लेकर फेक पोस्ट किए जा रहे हैं. कई ऐसे पोस्ट भी हैं जो फोटो और वीडियो को मैनिपुलेट कर बनाए गए. ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को लेकर एक अपील जारी की गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रांची पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी, भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित कर लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं.
ऐसे तत्व लोगों को कानून के विरुद्ध गतिविधियों के लिए प्रेरित कर समाज में अशांति, तनाव, वैमनस्य और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर सकते हैं.
रांची पुलिस ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के उकसावे में आकर कानून को अपने हाथ में न लें. सोशल मीडिया पर वायरल किसी संदेश या वीडियो के आधार पर जल्दबाजी में उठाया गया कदम कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी नागरिक को कोई संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री मिलती है तो उसे वायरल करने के बजाय तत्काल संबंधित पुलिस या प्रशासन को इसकी जानकारी दें.








