गोड्डा- गोड्डा में लोगोंं की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया है जिसमें एक एएसआई घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, बसंतराय थाना क्षेत्र के राहा में कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम चल रहा था. इस दौरान नशे में धुत्त एक व्यक्ति द्वारा कुछ विवादस्पद बात कही गयी. इसके बाद इस बात को लेकर उनके बीच कहा-सुनी शुरू हो गयी, धीरे-धीरे विवाद बढ़ा तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी.
इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई सत्यजीत यादव दलबल के साथ आरोपी शख्स को तलाशते हुए पहुंचा. इसी दौरान भीड़ जमा हो गयी और पुलिस के साथ कहा सुनी होने लगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी क्रम में भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें एएसआई सत्यजीत यादव जख्मी हो गये. जिन्हें बाद में स्थानीय अस्पातल में उपचार के लिए ले जाया गया.
पुलिस ने बताया कि इस घटना मे 13 को नामजद और 25 अज्ञात लोगों अभियुक्त बनाया गया है. वहीं मामले की तहकीकात के साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
इस घटना को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है. वहीं राहा गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गयी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








