गोपालगंज- बिहार के गोपालगंज में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. उचकागांव थाना क्षेत्र के अरना गांव स्थित मस्जिद परिसर में बीती देर रात करीब 50 वर्षीय मौलवी रफीक मियां उर्फ शफीक आलम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक रफीक मियां भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के रहने वाले थे और अरना गांव की मस्जिद में मौलवी के रूप में सेवा दे रहे थे.
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि देर रात मस्जिद परिसर में रफीक मियां पर चाकू से हमला किया गया. हमलावर ने उन पर कई वार किए, जिससे रफीक मियां गंभीर रूप से घायल हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, ताकि हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सके.
पुलिस आसपास के लोगों और मस्जिद परिसर से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना के समय मस्जिद परिसर में कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मृतक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. साथ ही हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.








