नालंदा- बिहार के राजगीर में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए पहुंचे ‘बोल बम’ श्रद्धालुओं के लिए उस समय मुश्किल खड़ी हो गई, जब खराब मौसम के कारण राजगीर रोपवे में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इसके चलते 15 से 20 श्रद्धालु हवा में लटकी ट्रॉलियों में फंस गए.
तत्काल रेस्क्यू अभियान: मामले की सूचना मिलते ही रोपवे प्रबंधन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया. प्रशिक्षित कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए एक-एक ट्रॉली तक पहुंचकर उसमें फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित नीचे उतारा. काफी मशक्कत के बाद श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकाला गया.
रोपवे प्रबंधक ने बताया, खराब मौसम और आकाशीय बिजली के कारण रोपवे के संचालन में तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गई थी. यात्रियो की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल रोपवे का संचालन रोक दिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तकनीकी खराबी दूर करने के बाद पूरे रोपवे सिस्टम की विस्तृत जांच और परीक्षण किया गया. सभी सुरक्षा मानकों पर व्यवस्था संतोषजनक मिलने के बाद ही रोपवे का संचालन दोबारा शुरू किया गया.”








