रांची- झारखंड आंदोलन के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार शिबू सोरेन की आज पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर उनकी 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया. प्रतिमा का अनावरण उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने किया। .इस दौरान झामुमो नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
उनका पैतृक गांव नेमरा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोगों ने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से याद किया. गांव की गलियां, कार्यक्रम स्थल और आसपास का पूरा इलाका श्रद्धालुओं से भरा रहा.
प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी और कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के योगदान और राज्य निर्माण में उनकी भूमिका को भी याद किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








