डेस्क- दतिया विधानसभा चुनाव में लंबी खींचतान और सियासी घमासान के बीच आखिरकार जनता का फैसला आ गया है. दतिया की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस का ही विधायक चुना है.
15 राउंड्स में हुई मतगणना के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोट्स से बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हरा दिया है. सुबह पहले राउंड के नतीजे सामने आए तो बीजेपी 1184 वोट की लीड पर थी.
दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 13 राउंड पूरे होने तक कांग्रेस 11 हज़ार से ज़्यादा लीड कर निर्णाणयक जीत की और बढ़ चुकी थी. 15 राउंड पूरे होने तक कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6056 वोट से जीत दर्ज की. नतीजों के साथ ही जहाँ कांग्रेस में उल्लास तो वहीं बीजेपी खेमे में मातम छा गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि बिहार के पटना के बांकीपुर सीट पर भी बीजेपी की हार हुई है. पिछले 30 सालों से बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर सीट पर जनसुराज के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रचंड जीत हासिल की है. यह सीट नीतिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी.








