रांची- जेपीएससी सिविल सेवा सहित अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ एक ओर जहां छात्र आंदोलनरत हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड में विपक्ष मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग तेज कर दी है.
भारतीय जनता पार्टी ने कल शनिवार को सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का एलान किया है. वहीं शुक्रवार शाम सभी मंडलों में पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालेंगे.
पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह से परीक्षा में गड़बड़ी हुई है और इसकी जांच सीआईडी से करा कर लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है. राज्य सरकार छात्रों के साथ नाइंसाफी कर रही .
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की कांग्रेस समर्थित सरकार युवाओं के भविष्य को बेचकर अपनी तिजोरी भर रही है.
जिस तरह से झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, उत्पाद सिपाही, जूनियर इंजीनियर जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी हुई है उसको देखते हुए कांग्रेस को सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए और सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.
भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को बताया कि परीक्षा में पेपर लीक मामले के रोकने के लिए लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी बिल पास कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ना सिर्फ देश की समस्या को समझते हैं, बल्कि उसका समाधान भी करते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि झारखंड में जब से कांग्रेस समर्थित हेमंत सोरेन की सरकार आई है तब से नौकरी बेचने का काम किया जा रहा है. जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में गड़बड़ी, जेपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी, उत्पाद सिपाही में 13 छात्रों की मौत, जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में गड़बड़ी देखी गई है फिर भी सरकार प्रतिबंधित कंपनी को ही सारी परीक्षाएं आयोजित करने का टेंडर दिया.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकार ना सिर्फ परीक्षाओं में गड़बड़ी करा रही है, बल्कि जेपीएससी और जेएसएससी जैसे संस्था में अपने लोगों के परिजनों को स्थान दे रही है. जिसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है.
संस्था में बैठे लोग अपने परिजनों को परीक्षा में पास करवा कर सरकारी नौकरी दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ अब युवा इन सब गड़बड़ियों को देखते हुए सड़क पर उतर गए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.








