डेस्क- एक्टर आमिर खान ने 61 की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से रविवार को शादी की. दोनों ने आमिर के घर में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा मुकेश अम्बानी, राज ठाकरे, और आशुतोष गोवारिकर समेत कई खास मेहमान शामिल हुए।
सबसे खास बात यह रही कि इस समारोह में आमिर खान की दोनों पूर्व पत्नियां—रीना दत्ता और किरण राव—भी शामिल हुईं। इसके अलावा आमिर और गौरी के बच्चे (आयरा खान, जुनैद खान और आजाद राव खान) भी इस खुशी के मौके पर उपस्थित थे।
आमिर खान की यह तीसरी शादी है. गौरी स्प्रैट भी तलाकशुदा हैं, जिनकी पिछली शादी से एक बेटा है। उन्होंने पहली शादी फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी, जो साल 1986 से 2002 तक चली। दोनों के दो बच्चे हैं, जुनैद खान और इरा खान।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद साल 2005 में आमिर ने निर्देशक किरण राव से शादी की थी और साल 2021 में दोनों अलग हो गए। दोनों के एक बेटा है जिसका नाम आजाद है।आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन से ठीक पहले मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट से परिचय कराया था.
आमिर ने बताया था कि वे उस समय एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में थे। बेंगलुरू की रहने वाली गौरी स्प्रैट एक भारतीय बिजनेस प्रोफेशनल और एंटरप्रेन्योर हैं ।गौरी का अपनी पिछली शादी से क्विन नाम का सात साल का बेटा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








