डेस्क- बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में गुरुवार सुबह एक पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान अचानक ढह गई।
इस भयानक हादसे में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह भीषण हादसा गुरुवार सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में रोजाना की तरह पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में जुटे हुए थे। खदान पर मौजूद एक चश्मदीद मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान अचानक भरभराकर नीचे काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरी। चट्टान इतनी विशाल थी कि मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला।
चट्टान गिरने के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। मलबे की चपेट में आने से बिहार के 7 दिहाड़ी मजदूरों की मौके पर ही सांसें थम गईं। ये सभी मजदूर वहां स्टोन क्रशर साइट पर दिहाड़ी पर काम करते थे.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। खदान में सुरक्षा इंतजामों और हादसे के कारणों को लेकर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








