सीवान- बिहार के सीवान में एक बेकाबू ट्रैक्टर से बड़ा हादसा हो गया जिसमे एक बुजुर्ग की मौत हो गयी.हादसे से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए.
मामला दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत टोका नारायणपुर गांव का है. इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और स्थानीय नागरिकों ने सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप वह सड़क किनारे स्थित एक दुकान से जा टकराया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस हादसे में दुकान के संचालक, जिनकी पहचान 70 वर्षीय महेश बिन के रूप में हुई है, का निधन हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों को समझाने और यातायात बहाल करने के प्रयास के दौरान स्थिति अनियंत्रित हो गई.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और सरकारी वाहन को क्षति पहुंची. घायल जवानों को उपचार के लिए तुरंत सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रामीणों का आरोप था के 112 पुलिस की टीम की गलती की वजह से यह घटना घटित हुई है. दोनों घायल पुलिस कर्मियों का इलाज सिवान के सदर अस्पताल में चल रहा है.
घायल पुलिस कर्मी का नाम ASI अभिषेक कुमार और सिपाही चंदन यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज सिवान के सदर अस्पताल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है.
सीवान के पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल का दौरा कर घायल कर्मियों का हाल जाना. प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जाएगा.
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी घटना की गहन जांच की जा रही है. साक्ष्यों और वीडियो फुटेज के आधार पर उन व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और हिंसा को बढ़ावा दिया.








