रांची- मुहर्रम को देखते हुए राजधानी रांची की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं. वहीं गुरुवार को राजधानी पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया.
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मुहर्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची जिला पुलिस लगातार अलर्ट है. आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को बनाए रखने के लिए राजधानी में फ्लैग मार्च भी किया गया है.
इसी क्रम में रांची के फिरायालाल चौक से सुजाता चौक-एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-पथलकुदवा-चर्च रोड-थड़पखना मस्जिद-लालपुर-हिंदपीढ़ी-डेली मार्केट-कोतवाली आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इस फ़्लैग मार्च में रैफ के जवानों को भी शामिल किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस फ्लैग मार्च में अन्य स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, स्थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. RAF की एक कंपनी भी इस फ्लैग मार्च में शामिल रही.
इस तरह का फ्लैग मार्च रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रो में भी निकाला गया है. आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचायें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








