डेस्क- महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 32 जख्मी हुए हैं. घायलों का इलाज जारी है.
जानकारी के अनुसार, इस हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे. हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया.
शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं. कई एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं. मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं. ज़िला प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे में जख्मी हुए श्रद्धालुओं के इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.








