पटना- ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया.
घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को संभालते थे.
गौरतलब है कि हाल ही में खान सर की कोचिंग ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के साथ हुए विवाद के बाद रोशन आनंद और प्रिंस यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, प्रिंस यादव गिरफ्तारी के डर से नेपाल चले गए थे. इस घटना के कुछ दिनों बाद उनका शव विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला.
नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
होटल में हुई इस संदिग्ध मौत के बाद नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंस यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही प्रिंस यादव की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रौशन आनंद के सहरसा स्थिति पैतृक गांव धमसैना में मातम पसर गया. प्रिंस की मौत की खबर के बाद उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.








