धनबाद- बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है. पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कर जवानों को भीड़ नियंत्रण, दंगा प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया.
दरअसल, 28 मई 2026 को बकरीद मनाया जाएगा. इस पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को धनबाद पुलिस केंद्र में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण, दंगा प्रबंधन और आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया.
मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. ड्रिल में अलग-अलग परिस्थितियों का अभ्यास कराया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस तुरंत और प्रभावी कार्रवाई कर सके.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर मौजूद सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि बकरीद को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और पुलिस लगातार अलर्ट मोड में रहेगी.
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी लगातार की जाएगी ताकि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके.
सिटी एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है. इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाई जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








