रांची- जिला में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. जारी आदेश के अनुसार कई थाना और टीओपी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें.
ट्रांसफर पुलिस पदाधिकारियों की लिस्ट
सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्र टुडू- थाना प्रभारी, नरकोपी
सब इंस्पेक्टर मो० कफील अहमद- थाना प्रभारी, बेड़ो
सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पासवान- ओपी प्रभारी, मुरी
सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ठाकुर- थाना प्रभारी, विधानसभा
सब इंस्पेक्टर शिवनारायण तिवारी- थाना प्रभारी, ईटकी
सब इंस्पेक्टर गगन कुमार ठाकुर- थाना प्रभारी, सिकिदिरी
सब इंस्पेक्टर दुलाल कुमार महतो- थाना प्रभारी, तमाड़
सब इंस्पेक्टर कुन्दन कुमार- थाना प्रभारी, दशमफॉल
सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार-2- थाना प्रभारी, राहे
सब इंस्पेक्टर राहुल- प्रभारी, मोराबादी टीओपी
सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार- प्रभारी, एदलहातू टीओपी
सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार- प्रभारी, चुटुपालू टीओपी
सब इंस्पेक्टर पूजा विभुति उरांव- प्रभारी, हिल टीओपी (सुखदेवनगर)
सब इंस्पेक्टर अवध बिहारी कुंवर- यातायात थाना प्रभारी, खेलगांव
सब इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र कुमार- यातायात थाना प्रभारी, पंडरा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








