डेस्क- आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है जहां एक निजी बस कंक्रीट से लदे डंपर ट्रक से टकरा गई. जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई.
इस टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य कई लोग आग में झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जीवित बचे लोग अंधेरा, धुआं, आग और गर्मी से परेशान हो गए. कई लोग नींद की वजह से हादसे के बाद सीट से गिर गए और घायल हो गए.
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि जब बस में आग लगी, तब उसके अंदर लगभग 40 यात्री सवार थे. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आग बुझाई और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन दुख की बात है कि 13 लोगों की जान चली गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.
हादसे में झुलसे एक युवक ने बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि क्या हुआ था. उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त वो सो रहे थे. हादसे के बाद वे सड़क पर गिर गए.
शरीर पर आग की लपटें थीं. एक अन्य पुरुष यात्री ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुई. उसे और एक अन्य व्यक्ति को खिड़की तोड़कर कूदना पड़ा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बस तेलंगाना के निजामाबाद से अपनी यात्रा शुरू की थी और पामुरु जा रहा था तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई. उसने बताया कि दुर्घटना के समय यात्री जान बचाने की कोशिश में एक-दूसरे को कुचल रहे थे.








