दुमका- CPIM नेता वृंदा करात ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में देश की संप्रभुता से समझौता कर रही है.
दुमका पहुंचीं सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और देश की संप्रभुता से समझौता किया जा रहा है. उन्होंने ये बातें शनिवार को दुमका परिसदन में पत्रकारों से बीतचीत के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों का यह बयान कि भारत एक महीने तक रूस से तेल ले सकता है, बेहद चिंताजनक है. इससे साफ होता है कि सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान उन्होंने पचुवाड़ा कोयला खदान का भी मुद्दा उठाया. लेफ्ट की यह दिग्गज नेता ने आरोप लगाया कि यहां कोयला कंपनी के वाहनों से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसमें स्थानीय आदिवासी और दलितों की जान जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि खदान क्षेत्र में रहने वाले लोगों का शोषण किया जा रहा है.
वृंदा करात ने बताया कि 24 मार्च को नई दिल्ली में जनाक्रोश रैली आयोजित की जायेंगी. इसके लिए संथालपरगना क्षेत्र में दुमका से पाकुड़ तक गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट किया जायेगा. उन्होंने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकार की नई योजनाओं का विरोध किया जायेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








