दुमका- दुमका की सुदीपा दत्ता ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वां रैंक हासिल किया है. यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त की.
सुदीपा ने अपनी 10वीं की पढ़ाई बांका के संत जोसेफ स्कूल से और 12वीं दुमका के सिदो कान्हू विद्यालय से साइंस विषय से पूरी की. स्नातक की डिग्री उन्होंने दुमका के आदित्य नारायण महाविद्यालय से राजनीति विज्ञान में प्राप्त की. उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहिणी हैं. सुदीपा के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं, जो सभी पढ़ाई कर रहे हैं.
सुदीपा ने मीडिया से बाचतीत में बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी दुमका में रहकर ही की. वे ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करती रहीं और दुमका राजकीय पुस्तकालय में नियमित रूप से पढ़ाई के लिए जाती रहीं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक मेहनत करके उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनका जीवन लक्ष्य देश और देशवासियों की सेवा करना है, इसी उद्देश्य से उन्होंने सिविल सेवा को चुना.
सुदीपा ने कहा, “आज जो भी छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें. परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है. अगर मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं, तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.”
सुदीपा दत्ता की यह सफलता झारखंड के युवाओं, खासकर ग्रामीण और साधारण परिवारों के छात्रों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. वे उन लोगों के लिए भी एक प्रेरणा हैं जो किसी बड़े शहर में जाकर तैयारी नहीं कर पा रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








