पटना- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नीतीश कुमार के साथ इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
इससे पहले पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात पर जेडीयू समर्थक भड़क उठे. भड़के जेडीयू समर्थकों ने पटना के जेडीयू दफ्तर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर के बाहर जुटे समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी की. नीतीश के समर्थक उनके राज्यसभा जाने के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि ये हमें मंजूर नहीं है. मंजूर नहीं, मंजूर नहीं के नारे भी समर्थकों ने लगाए. इस दौरान बीजेपी और जेडीयू नेताओं से धक्का-मुक्की भी हुई.
बता दें कि पहले तो सीएम के बेटे निशांत के राज्य सभा जाने के चर्चा थी, लेकिन आज सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सक्रिय राजनीति में अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है.
उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने की ख्वाहिश जताते हुए साफ कर दिया कि वे अब दिल्ली की राह पकड़ेंगे और बिहार की नई सरकार को अपना मार्गदर्शन देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








