डेस्क- साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है. भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 46 मिनट तक रहने वाला है.
चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी जारी है, जो ग्रहण के साथ ही खत्म होगा. भारत में चंद्र ग्रहण दिखने का समय आज शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक बताया गया है.
दुनियाभर के कई देशों से चंद्र ग्रहण की दुर्लभ तस्वीरें सामने आने लगी हैं. यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया से एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर डाली है. अरुणाचल प्रदेश के शहर ईटानगर में चंद्र ग्रहण सबसे पहले दिखाई देगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके अवाला पूर्वोत्तर भारत के कई बड़े शहरों में भी चंद्र ग्रहण जल्दी दृश्यमान हो जायेगा। ईटानगर के अलावा मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, मणिपुर और मेघालय में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.
दुनिया के कई हिस्सों में ब्लड मून का नजारा आसमान में दिखाई देगा. शाम 4 बजकर 34 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक चंद्रमा का पूरा या अधिकांश हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा. इस वक्त ही लोगों को ब्लड मून का दृश्य दिखाई देगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








