डेस्क- टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर अपने घर वापस लौट गए हैं। दरअसल, रिंकू के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ी है और इस वजह से उन्हें घर वापस लौटना पड़ा है।
रिंकू सिंह के पिता की तबीयत बेहद ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रिंकू के पिता को चौथे स्टेज का लिवर कैंसर है। उनके पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वे वेंटिलेटर पर हैं।
रिंकू टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी के लिए चेन्नई में मौजूद थे। इसी बीच उनके पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली और वो तत्काल कैंप छोड़कर अपने घर वापस लौट गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








