सीतामढ़ी- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है. सीतामढ़ी जिला से नेपाल बॉर्डर करीब 55 किमी लंबी है.
भारत सरकार की ओर से बॉर्डर की सुरक्षा और गलत गतिविधियों के साथ प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को तैनात किया गया है. बॉर्डर पर सुरक्षा और चौकसी ऐसी है कि परिंदा भी ‘पर’ नहीं मार सकता.
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बॉर्डर पर आने-जाने लोगों की सघन तलाशी और वाहनों की चेकिंग की जा रही है. डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. संवेदनशील इलाकों में जवान सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसएसबी जवान सीमा पर पैदल और वाहनों से भी गश्त लगा रहे हैं, ताकि किसी तरह की अवांछनीय घटना को रोका जा सके. इसी कड़ी में सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तिरंगा रैली निकाली. रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








