रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे. इस वक्त वो विदेश दौरे पर हैं. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम पर निशाना साधा है. उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने ‘लंदन शॉपिंग सेशन’ के लिए यात्रा की अवधि बढ़ाते हुए इस बार गणतंत्र दिवस महापर्व से भी दूरी बनाने की तैयारी कर रहे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यंत्री को सिर्फ व्हाइट बैज और महंगे कोट मफलर वाले फोटो सेशन की चिंता है. जबकि हर दिन राज्य को नए जख्म मिल रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री तो एक बैठक का एंट्री कार्ड मिलने पर फूले नहीं समा रहे हैं. उन्हें झारखंड की दुर्दशा से कोई वास्ता नहीं है.
बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर से अपह्रत व्यवसायी का अबतक कोई सुराग नहीं मिलने, आदिवासी नेता सोमा मुंडा के हत्यारों की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने और युवाओं को नौकरी के लिए दर-दर भटकने का हवाला दिया है.
उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में बालू, पत्थर, कोयला जैसे खनिजों की लूट मची हुई है. शराब घोटाला और अब घोटाले की जांच में घोटाला हो रहा है. आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने सरस्वती पूजा के दिन बोकारो के गुरुकुल पब्लिक स्कूल की तीन बसों और एक टाटा मैजिक को असामाजिक तत्वों द्वारा आग में झोंकने का भी हवाला दिया है.
नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आत्मचिंतन करने का सुझाव दिया है. साथ ही आत्ममुग्धता से ऊपर उठकर झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेने का भी सुझाव दिया है.








