डेस्क- इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने ऐसा दावा किया है कि उसने एक महिला की जान बचाई है.
दरअसल, वीडियो में डिलीवरी बॉय ये दावा करता है कि एक महिला ने देर रात ब्लिंकिट से चूहे मारने वाली दवा ऑर्डर किया. जब कंपनी को इसका ऑर्डर मिला तो, उसने डिलीवरी बॉय को इसे पहुंचाने के लिए भेज दिए.
डिलीवरी बॉय ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि जब वह चूहे मारने वाली दवा डिलीवर करने के लिए महिला के घर पहुंचा, तो देखा कि महिला बहुत परेशान थी और रो रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उस समय ही उसे लगा कि जरूर कुछ गलत काम करने के लिए ये सामान ऑर्डर किया गया है. जब उसे इस बात का कुछ शक हुआ तो, उसने सामान देने से मना कर दिया और उसे लेकर वापस चला गया.
इस वीडियो में डिलीवरी बॉय ने ये भी बताया कि जब उसने महिला को जब ऑर्डर पहुंचाने से मना कर दिया तो, उन्होंने इसका कारण पूछा. तब व्यक्ति ने कहा कि आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है.
आप बहुत परेशान लग रही है और रो रही हैं. ऐसा लग रहा है कि आप सुसाइड करने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन महिला ने कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं करनी वाली हूं. लेकिन डिलीवरी बॉय ने यह कहकर सामान नहीं दिया कि आप कल सुबह ऑर्डर करके वापस मांगा सकती हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग डिलीवरी बॉय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि कोई रोबोट होता, तो डिलीवरी कर देता. वहीं, दूसरे ने कहा कि उसने एक ऑर्डर ने बल्कि इंसान को देखा.








