डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा रहा. आम जनता से लेकर देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों ने उन्हें इस खास दिन की शुभकामनाएं दी.
बॉलीवुड भी इसमें पीछे नहीं रहा. हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को बेहद खास अंदाज में विश किया.
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर बेहद सादगी और सम्मान के साथ एक छोटा सा संदेश शेयर किया. प्रधानमंत्री को आदरणीय PM से संबोधित करते हुए शाहरुख ने लिखा कि आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, आदरणीय PM मोदी जी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे, आप खुश रहें और जीवन में संतुष्टि पाएं. आप हमेशा देश को प्रेरित करने की ताकत और सकारात्मकता बनाए रखें. शाहरुख का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आया.
दूसरी तरफ, सलमान खान ने भी अपने जाने-पहचाने बेबाक और देसी अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ‘X’ पर अपने ही अंदाज में लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब, नरेंद्र भाई मोदी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. जय हिन्द. सलमान की इस पोस्ट ने भी सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी।








