रांची- झारखंड में ठंड का सितम जारी है. सात जिलों का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. इन जिलों में डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला और हजारीबाग शामिल हैं.
सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सबसे अधिकतम तापमान चाईबासा में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने नौ जनवरी को 13 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. इन जिलों में रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








