रांची- राजधानी के धुर्वा इलाके से 2 जनवरी से गायब दो मासूम बच्चों को खोजने के लिए रांची पुलिस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. पुलिस की तरफ से 51 हजार पुरस्कार राशि की घोषणा भी की गई है लेकिन बच्चों का अभी तक कोई सुहाग नहीं मिला है. अब दोनों बच्चों को खोज निकालने के लिए रांची पुलिस ने हाउस सर्च अभियान शुरू किया है.
दरअसल, रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो मासूम भाई-बहन अंश (5 साल) और अंशिका (4 साल) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने अब दोनों बच्चों को खोज निकालने के लिए इलाके में हाउस सर्च अभियान शुरू किया है. हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम धुर्वा इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
हटिया डीएसपी खुद अपनी टीम के साथ एक-एक घर की तलाशी ले रहे हैं. बच्चों के बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, खुद मंगलवार को गायब बच्चों के घर पहुंचे और आसपास के इलाकों का जायजा लिया. साथी ही साथ फोर्स को यह निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द बच्चों को खोजने का काम पूरा किया जाए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, बच्चों के पिता सुनील कुमार ने बताया कि उनके बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है, जिससे पूरा परिवार बेहद परेशान है. उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती दौर में पुलिस की तत्परता वह नहीं दिखी थी, जो आज दिखाई दे रही है.
दूसरी तरफ धुर्वा इलाके में गायब बच्चों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन भी शुरू कर दिया गया है. दर्जनों की संख्या में लोग गायब बच्चों को जल्द से जल्द से कुशल वापसी को लेकर धरने पर बैठ गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








