पटना- राज्य सरकार की फिल्म प्रोत्साहन नीति का असर सामने आने लगा है. मिल रही जानकारी अनुसार, बिहार में 37 फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग को आधिकारिक अनुमति दी गई है. इनमें फीचर फिल्म, ओटीटी वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में शामिल हैं.
बिहार सरकार की फिल्म प्रोत्साहन नीति के तहत फिल्ममेकर्स को कई सुविधाएं दी जा रही हैं. शूटिंग अनुमति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू है, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हुई है. इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और टेक्नीशियन को काम में प्राथमिकता देने का प्रावधान भी किया गया है.
पटना, गया, राजगीर, नालंदा, वैशाली, मुंगेर, बक्सर और मधुबनी जैसे जिले फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन रहा है. ऐतिहासिक धरोहर, गंगा घाट, ग्रामीण परिवेश और सांस्कृतिक विविधता बिहार को शूटिंग के लिए खास बनाती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग से बिहार के स्थानीय कलाकारों, जूनियर आर्टिस्ट और तकनीकी कर्मियों को रोजगार मिलने की संभावना जगी है. कैमरा, लाइट, साउंड, मेकअप और प्रोडक्शन से जुड़े लोगों के साथ-साथ होटल, ट्रांसपोर्ट और खान–पान के कारोबार को भी सीधा फायदा होने की संभावना है.
डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार के बाद ओटीटी प्लेटफार्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रहा है. OTT कंपनियां नए और रियल लोकेशन को पर विशेष ध्यान दे रही है. बिहार की सामाजिक संरचना, ग्रामीण जीवन और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वेब सीरीज के लिए उपयुक्त मानी जा रही है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में वेब सीरीज की शूटिंग बिहार में प्रस्तावित है.








