रामगढ़- चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां अनियंत्रित टेलर ने एक बाइक और 5 चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दी है. इस घटना में सभी चार पहिया वाहनों के परखच्चे उड़ गए. वाहनों में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जिनमें से चार घायल लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिन्हें इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि रांची की ओर से आ रही अनियंत्रित टेलर ने एक बाइक और पांच कार को टक्कर मारा. हादसे में वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे और चट्टानों में टकराकर पलट गए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रामगढ़ पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची और गाड़ी में फंसे घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के बाद घाटी पूरी तरह जाम हो गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस सड़क हादसे में रांची से रजरप्पा जा रहे कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार की भी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिससे अधिकारी भी घायल हो गए हैं. हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची है. घटना के बाद जिले के तमाम अधिकारी पहुंचे और उन्हें अपने साथ बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले गए.








