रांची- राज्य पुलिस सेवा के आठ पुलिस अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन को लेकर गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है.
गृह मंत्रालय के द्वारा जारी अधिसूचना में यह बताया गया है कि संघ लोक सेवा आयोग ने 8 दिसंबर 2025 को बैठक कर वर्ष 2022 और 23 की चयन सूची को अपनी स्वीकृति प्रदान की है.
अधिसूचना में बताया गया है कि झारखंड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम को चयन सूची में शामिल किया गया है. जिन्हें आईपीएस में पद्गति के बाद झारखंड कैडर में रिक्त पड़े आठ पदों पर नियुक्त किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन अफसरों को मिला आईपीएस में प्रमोशन
- शिवेंद्र
- राधा प्रेम किशोर
- मुकेश कुमार महतो
- दीपक कुमार
- मंजरुल होदा
- राजेश कुमार
- रौशन गुड़िया
- श्रीराम समद








