रांची- झारखंड के कई इलाकों में पारा तेजी से गिर रहा है. प्रदेश के 11 जिलों में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 5 दिसंबर से राज्य के 11 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है. इनमें रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिला शामिल है. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक शीतलहर चलने की संभावना जतायी गई है.
मौसम केद्र के मुताबिक 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को सुबह के वक्त कोहरा और धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा. जबकि 7 और 8 दिसंबर को सुबह के वक्त कोहरा के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. ठंड से राहत 8 दिसंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी. इस तारीख से अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
गुमला का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री पर पहुंच गया है.तापमान खूंटी में 8.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा डालटनगंज में 8.6 डिग्री, हजारीबाग में 8.8 डिग्री, बोकारो में 9.5 डिग्री और लातेहार में 9.8 डिग्री दर्ज हुआ है.
इस दौरान रांची का न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री और जमशेदपुर का 11.8 डिग्री रहा है. आने वाले तीन दिनों में शीतलहर की वजह से न्यूनतम पारा में और ज्यादा गिरावट दर्ज होगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








